पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा. नाथ को इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन की फेलोशिप मिली

डा. नाथ को इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन की फेलोशिप मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोनगर | बालकोअस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शतदल नाथ को इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन ने वर्ष 2013-14 की फेलोशिप प्रदान की है। इस वर्ष पूरे भारत से ऑर्थोपीडिक सर्जरी के क्षेत्र में सिर्फ पांच चिकित्सकों को यह फेलोशिप दी गई है। डॉ. नाथ को यह फेलोशिप नवंबर में हैदराबाद में इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने प्रदान की। डॉ. नाथ ने अपनी फेलोशिप कोयंबटूर स्थित गंगा अस्पताल में ऑर्थोपीडिक सर्जरी प्रमुख प्रोफेसर एस. राजाशेखरन की देखरेख में पूरी की। तीन हफ्ते के अपने फेलोशिप प्रशिक्षण के दौरान डॉ. नाथ ने स्पाइन सर्जरी, ज्वाइंट रीप्लेसमेंट सर्जरी और ट्रॉमा सर्जरी का अनुभव प्राप्त किया। नाथ ने अपनी सफलता का श्रेय माता सती नाथ, बालको अस्पताल के चिकित्सा सेवाएं प्रमुख डॉ. एससी पंत, बालको अस्पताल की पूरी टीम प्रबंधन को दिया है।