पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू ने किया बालको के कम्प्रेसिव बिल्डिंग का घेराव

सीटू ने किया बालको के कम्प्रेसिव बिल्डिंग का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेजरिविजन की बैठक में हो रही देरी से नाराज भारत एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन सीटू ने सोमवार को बालको संयंत्र परिसर स्थित कम्प्रेसिव बिल्डिंग का घेराव किया। यूनियन ने पहले ही चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में नाकाम रहा है। यूनियनों के बीच फूट डालकर चर्चा में व्यवधान बार-बार डालकर प्रबंधन टालने मंे जुटा है। अगर जल्दी ही बैठक शुरू नहीं हुई तो वे पूरे प्लांट पर टूल डाउन करने को विवश हो जाएंगे। घेराव का नेतृत्व महासचिव एसएन बनर्जी, आरडी चन्द्रा, गणेश दास महंत, रमेश जाटवर, एसपी मालगे, एसएस शर्मा, राजीव शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया।

प्रबंधन ने 15 को बैठक तय की

प्रबंधनने वेज रिविजन पर चर्चा के लिए 15 दिसंबर को बैठक तय की है। दोपहर 3 बजे एडीएम बिल्डिंग के कांफ्रेंस हाल में प्रबंधन के अिधकारी यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच चर्चा होगी। आईआर हेड एचके भाटिया ने सभी यूनियनों के महासचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इनमंे इंटक, बीएमएस, एटक, एचएमएस, नाम्स, सीटू वाम्स यूनियन शामिल है।

यूिनयन नेताओं ने की मंत्रणा

प्रबंधनके आमंत्रण के बाद सभी सात यूनियनों के पदाधिकािरयों ने वेज रिविजन के मुद्दे पर मंत्रणा की। एटक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य विषय यूनियनों के बीच एकता कायम रखना था। इसके अलावा सीटू द्वारा पृथक से विरोध प्रदर्शन करने को लेकर भी दूसरे यूनियनों के नेताओं ने एतराज जताया। साथ ही चर्चा में यूनियनों के प्रतिनिधियों की संख्या कितनी होगी इस बात को लेकर भी विवाद बना रहा।