- Hindi News
- छात्र छात्राआंे ने समूह गीत नृत्य से बांधा समां
छात्र-छात्राआंे ने समूह गीत नृत्य से बांधा समां
डीपीएसबालको में समूह गीत एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छठवीं से आठवीं वर्ग के इस इंटर हाउस प्रतियोगिता में सभी हाउस के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य कैलाश पवार ने कहा कि आज का गीत और नृत्य विविध प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विविधता भरे ये गीत और नृत्य ऐसा लग रहा था जैसा विविध कला रूपी फूलों को चुनकर एक खूबसूरत गुलदस्ता बना दिया गया हो। गीत कोमल मानवीय भावनाओं का प्रस्फूटन है तो नृत्य उन्हीं सौम्य भावनाओं का स्वर्णिम दृष्य। संस्था के प्राचार्य ने सभी हाउस वार्डनस, संगीत एवं नृत्य षिक्षक पं. मोरध्वज वैश्णव, कमलेष शर्मा रंजीत नायक को उनके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के निर्णायक कलाकार बीएस भट्टी, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के नृत्य निर्देशक श्रीराम यादव तथा कलामणि उपाधि से सम्मानित पूर्वा तिवारी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक दल के सदस्य एवं प्राचार्य कैलाश पवार ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात समूह गीत प्रस्तुत किया गया। चेनाब हाउस से प्रकृति, नूर, ग्रीसा, आर्या, कृश्ण, अनिश, दिव्या रोशनी, विवेक एवं साथियों ने ‘प्यारा भारत देष है मेरा’ बोल से सुमधुर गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगा हाउस के विनीत, प्रत्युश, खिलेश्वर, चेतना, प्रियांश, कपिल, चंचल एवं साथियों ने मनमोहक गीत ‘चलना सिखा दिया है’ प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं रावी हाउस से श्रेया, पल्लवी, अमितेश, मंजू, खुशबू, वंशिका, फरीदा एवं साथियों को उनके गीत ‘आज मंगल गीत गा’ के लिए तृतीय स्थान मिला। नृत्य में गंगा हाउस की प्रस्तुति ‘रोशनी की चादर ओढ़े दीपावली आई रे’ को प्रथम स्थान मिला, जिसे दक्षता, अजीता, सुभांक, अदिति, प्रतिश्ठा, पारस, ऋशिराज अत्री, ईशिता रिमझिम एवं साथियों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित मलघानी, पलक साहू, प्रांजल त्रिपाठी शांभवी राय ने तथा कृतिका शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
प्राचार्याें के साथ कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं