पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्माकुमारी की शिक्षाओं से जीवन को बेहतर बनाएं

ब्रह्माकुमारी की शिक्षाओं से जीवन को बेहतर बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वैश्विक अभियान सात अरब सत्कर्मों की महायोजना खुशियों की सतत श्रृंखला का उदघाटन समारोह सेक्टर-3 के दुर्गा पंडाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयसिंह अग्रवाल, बालको के मुख्य प्रचालन अधिकारी अविनाश चंद राय, सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव मुरलीधर माखीजा उपस्थित रहे।

राय ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यों को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय की शिक्षाओं का पालन कर अपने जीवन को बेहतर बनाएं। श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षाओं से चिंताओं अवसाद में डूबे नागरिकों को सृजनशीलता के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन द्वारा समय-समय पर विश्वविद्यालय के सहयोग से अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं। बालको अपने स्थापना के समय से ही स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, बाल कुपोषण मुक्ति जैसी अनेक परियोजनाएं संचालित कर रहा है जिससे लक्षित नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क से आए रामप्रकाश सिंघल ने कहा कि हमारा जीवन अनेक छोटे सृजनात्मक कार्यों से आकार ग्रहण करता है। उन्होंने जीवन को सन्मार्ग पर आगे ले जाने का रास्ता बताते हुए कहा कि अच्छाई हमारे मन में पैदा होती है। सिंघल ने जरूरतमंदों की मदद और लोगों के जीवन में खुशियों के संचार को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की जोन इंचार्ज राजयोगिनी कमला, ब्रह्माकुमारी रूक्मिणी ब्रह्माकुमारी बिंदु की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में बालको की सूचना प्रौद्यागिकी प्रमुख रीना श्रीवास्तव बालकोनगर सर्वेश्वरी आश्रम की संरक्षक इंदु शर्मा मौजूद थीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुरलीधर माखीजा, अविनाश चंद बीके श्रीवास्तव