पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीठ दर्द से पीड़ितोंं का किया गया ऑपरेशन

पीठ दर्द से पीड़ितोंं का किया गया ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोअस्पताल में आयोजित स्पाइन कैंप में दो नागरिकों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। रीढ़ की हड्डी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए लगभग 25 नागरिकों ने पंजीयन कराया।

अपोलो अस्पताल बिलासपुर के स्नायु तंत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल बालको के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शतदल नाथ ने स्पॉन्डिलिसथीसिस स्लिप डिस्क की समस्या से पीड़ित दो नागरिकों की शल्यक्रिया की। स्पॉन्डिलिसथीसिस से पीड़ित 40 वर्षीय अघन कलमाकर जांजगीर जिले के नागरिक हैं। इनके रीढ़ की एल 4 हड्डी अपने स्थान से खिसककर एल 5 हड्डी पर दबाव बना रही थी। इसके कारण अघन को पीठ के भयंकर दर्द से जूझना पड़ता था। पिछले लगभग 7 वर्षों से वह ठीक तरीके से चल-फिर पाने में अक्षम थे। अघन की शल्यक्रिया कर प्रभावित हिस्से में टाइटेनियम डिस्क पेडिकल स्क्रू लगा दी गई। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह चल-फिर पाने में समर्थ हो गए हैं।

दूसरे मामले में बालकोकर्मी सीएच चतुर्वेदी की माता 54 वर्षीय श्याम लता चतुर्वेदी को स्लिप डिस्क के कारण पांच वर्षों से पीठ में दर्द था। उनके उपचार के लिए लैमीनेक्टमी डिसेक्टमी की गई। उन्हें अब पीठ दर्द से राहत मिल गई है। स्पाइन कैंप में पीठ गर्दन की समस्याओं से पीड़ित पंजीकृत अनेक मरीजों में लंबर स्पॉन्डिलॉसिस, सर्वाकल स्पॉन्डिलॉसिस, ब्रैंकियल प्लेक्सस इंजूरी तथा क्रैनियोवर्टिब्रल अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें दवाइयों के साथ ही अनेक व्यायामों योगासनों की सलाह दी गई।