उत्कर्ष छात्रवृत्ति का वितरण आज
बालकोनगर | बालकोप्रबंधन से सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 11 दिसंबर को उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में स्वच्छ बालको स्पर्धा-2014 के उन प्रतिभागियों को उनके परिवारजनों के साथ सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बालको की स्वच्छता हरियाली संवर्धन में योगदान दिया। कार्यक्रम बालकोनगर के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शाम 6 बजे से होगा। इस अवसर पर इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को प्रबंधन से 30 हजार रुपए दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे प्रतिभावान परंतु आर्थिक रूप से कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को मिलेगा जिनका चयन वर्ष 2014-15 में प्रदेश देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में हुआ है। स्वच्छ बालको स्पर्धा के तहत बालको टाउनशिप के 3711 मकानों और 102 दुकानों का अवलोकन किया गया।