भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन आज
भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन आज
बालकोनगर. बालकोकर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ बालकोनगर का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 दिसंबर को बालको क्लब सेक्टर 3 में सुबह 10 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री छग प्रभारी डॉ.सुधाकर कुलकर्णी मार्गदर्शन देंगे। मजदूर संघ के महासचिव राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में गुप्तमतदान से मान्यता प्राप्त संघ का चुनाव कराने, 9वें वेतन समझौते को बेहतर ढंग से संपन्न कराने, बालको विनिवेश की आगामी प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा केन्द्र राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर भारतीय मजदूर संघ की रणनीति पर चर्चा होगी।