पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैक टीम ने किया बालको संयंत्र का अवलोकन

नैक टीम ने किया बालको संयंत्र का अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोनगर. नेशनलएक्रेडिटेशन एंड एसेसमेंट काउंसिल (नैक) बेंगलुरू की टीम ने अपने प्रवास के दौरान बालको संयंत्र का अवलोकन किया। बालको अधिकारियों ने नैक टीम को बालको की विभिन्न इकाइयों में एल्यूमिनियम उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी। नैक टीम ने वेदांत आईएल एंड एफएस स्किल्स स्कूल की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। प्रशिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने आगंतुकों को प्रशिक्षण के अनेक आयामों से रूबरू कराया। बालको के सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव ने आगंतुकों को एक्सपर्ट क्लब में बालको के तकनीकी विकास सामुदायिक विकास कार्यों से अवगत कराया। आगंतुकों में उत्तर ओडिशा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुदर्शन नंदा, बड़ौदा विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह चूड़ावत, एमकेएचएस गुजराती कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेश मंगल, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य आरएन पांडेय, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष तारा शर्मा, केएन कॉलेज के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष कमलजीत कौर, पत्रकार किशोर शर्मा नगर निगम के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा शामिल थे।

संयंत्र परिसर में नैक की टीम।