कबड्डी में पैराग्रीन सिक्युरिटी ने मारी बाजी
राज्य स्तरीय स्पर्धा में बेलाकछार रही उप विजेता
भास्कर संवाददाता|बालकोनगर
ग्राम बेलाकछार में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फायनल में पैराग्रीन सिक्युरिटी ने बजरंग दल बेलाकछार को 15 अंकोें से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। तीसरे स्थान पर लालदल अमरूवा व चौथे स्थान पर आदर्श कबड्डी दल तागा रही। संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन व विधायक श्यामलाल कंवर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
संसदीय सचिव देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सामने लाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। इस प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए। इसके लिए हर संभव मदद देंगे। विधायक कंवर ने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर में अपनी पहचान बना सकते हैं।
प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। बेस्ट रेडर का खिताब पैराग्रीन सिक्युरिटी के श्यामु को, बेस्ट कैचर बजरंग दल के सत्यप्रकाश को व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब लालदल अमरूवा के तारकेश्वर मन्नेवार को दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पार्षद हितानंद अग्रवाल, लुकेश्वर चौहान, जनपद सदस्य कौशल पटेल, सरपंच बंधन सिंह कंवर, सचिव मुखी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय दास वैष्णव मंचस्थ थे।
स्वागत भाषण युवा समिति के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने दिया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, अरविंद पाल, भोजेन्द्र सिंह, देवलाल यादव, छोटू देवांगन, बसंत शर्मा, नागेश ठाकुर, एफएल साहू, आरएस प्रधान, बाबूलाल चंद्रा, रामाधार चंद्रा, दरबारीलाल, रसियाराम, सुरेश पवार, नरेन्द्र यादव, लक्ष्मण दास, टीमन दास, लिलेश्वर शर्मा, तुलेश्वर यादव, राजेन्द्र दास उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मोजेन्द्र सिंह ने किया।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।
अंचल
की खेल
खबर