बालको ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जरूरतमंदों को दीं रजाइयां
भास्कर संवाददाता | बालकोनगर
बालको प्रबंधन की ओर से बालकोनगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामुदायिक भवन में पार्षद हितानंद अग्रवाल, देवीदयाल सोनी व इंद्रा कौशिक के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हितानंद अग्रवाल, बालको के सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव, सह महाप्रबंधक आशीष रंजन, कंपनी संवाद प्रबंधक प्राणनाथ मिश्रा, बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के अध्यक्ष रामसनेही गुप्ता, संयोजक त्रिवेणी दुबे और स्थानीय जन प्रतिनिधि सत्येंद्र दुबे ने जरूरतमंद नागरिकों को रजाइयां दीं।