पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निवारण शिविर में शिक्षकों ने बताई समस्या

समस्या निवारण शिविर में शिक्षकों ने बताई समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा| विकासखंडस्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन संकुल केन्द्र बलौदा में किया गया। शिविर में समस्याओं से संबंधित 127 आवेदन शिक्षकों ने दिए। जिसका परीक्षण उपरांत निराकरण करने की बात विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेएल भानू ने कही। मुख्य रूप से शिक्षक पंचायत संवर्ग के समयमान वेतनमान, वेतनवृद्धि सहित लंबित एरियर्स राशि का भुगतान संबंधी आवेदन ज्यादा संख्या में प्राप्त हुए। छग शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुरूद्वान द्वारा क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतन के आधार पर वेतन निर्धारण जनपद स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने, सीधी भर्ती पदोन्नति 50-50 प्रतिशत करने के लिए पदोन्नति से वंचित शिक्षक पंचायतों को सुपर न्यूमटेरी पद के तहत पदोन्नति प्रदान करने लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान करने अंशदायी पेंशन योजना की राशि प्रान खाते में जमा करने सहित समस्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया।





शिविर में मोहन प्रधान, पंचराम यादव, नरेश गुरूद्वान, पुनीदास महंत, रितेश गोयल, हरीश गोपाल, लाखन साहू सहित शिक्षक पंचायत उपस्थित रहे।