- Hindi News
- अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अनुसूचितजाति वर्ग की नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बलौदा टीआई चंद्रमा सिंह राजपूत के अनुसार आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ सोनू पिता प्यारेलाल सिंह पेशे से बाल्को में हाइड्रा ड्राइवर है। उसका आना जाना बलौदा क्षेत्र में लगा था।
इस दौरान ग्राम खिसोरा की एक नाबालिग किशोरी से उसका संपर्क हो गया। वह घटना दिनांक 22 अगस्त 2014 को किशोरी को भगा ले गया। किशोरी के परिजन की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ कोरबा में रहता है। शनिवार को पुलिस ने कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में दबिश दी। आरोपी किशोरी को लेकर पूजा करने के लिए मंदिर आया था। पुलिस दोनों को अपने कब्जे में लेकर बलौदा ले आई। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि युवक उसे मुंबई ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का मुलाहिजा कराया गया। उसे उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी को अपहरण दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया।
प|ी ने निभाया पतिव्रत धर्म
आरोपी युवक ने पहले भी अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी अपनी स्कूटी को बेचकर किशोरी को लेकर फरार हुआ था। वापस लौटने के बाद भी वह अपने घर नहीं गया था। शनिवार को जब पुलिस कोरबा आरोपी के घर पहुंची तो युवक की प|ी को मामले की जानकारी हुई। प|ी के घोर आपराधिक कृत्य के बाद भी उसकी प|ी ने पतिव्रत धर्म का पालन किया अपने पति को माफ करते हुए बलौदा थाना तक रात में ही पहुंच गई और अपने पति को जेल जाने से बचाने के लिए जतन करने लगी साथ उसने उसे छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई। पर पुलिस भी मजबूर थी।