पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच और पति ने की सचिव के साथ मारपीट

सरपंच और पति ने की सचिव के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा|पंचायत कीबैठक में सरपंच एवं सरपंच पति ने पंचायत की महिला सचिव के साथ जमकर मारपीट की गई। प्रताड़ित सचिव द्वारा सरपंच तथा सरपंच पति के खिलाफ बलौदा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। घटना बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत हेड़सपुर की है। गुरूवार को हेड़सपुर में पंचायत की बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान सरपंच पति संतोष चौहान द्वारा सचिव श्रीमती मधुलता कुर्रे के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। संतोष ने मधु को चप्पल से भी मारा गया। इसमें उसकी प|ी सरपंच शांति बाई भी सहयोग करने लगी। मारपीट से सचिव को चोट भी पहुंची। थाना में सचिव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार सरपंच पति पंचायत के कार्यों में दखल देता है। मूलभूत की राशि आहरण करने का दबाव डाला जाता है। मस्टररोल का चेक जारी करने, निराश्रितों को पेंशन करने का भी दबाव डालता है। मस्टररोल तथा अन्य दस्तावेज उसने अपने कब्जे में रखा है। डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति पत्र में हस्ताक्षर नहीं करना रहा है। उससे संबंधित सारे दस्तावेज उसने सचिव से छीनकर रख लिया है। सचिव ने यह भी आरोप लगाया कि वह हमेशा मुझसे गलत तरीके से पैसा आहरण का दबाव डालता है।

सचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरपंच तथा सरपंच पति के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।