पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुढ़गहन स्कूल में भरा पानी बदहाली से परेशान हैं छात्र

बुढ़गहन स्कूल में भरा पानी बदहाली से परेशान हैं छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूलबुढ़गहन प्रांगण कीचड़ पानी से सराबोर है। स्कूल के मुख्य द्वार से स्कूल परिसर तक पहुंच पाना भी मुश्किल है। इसके अलावा कई अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है।

बलौदा विकासखंड के अंतिम छोर में घने जंगल के बीच में स्थित बुढ़गहन के हाईस्कूल में समस्या ही समस्या है। स्कूल के मुख्य द्वार से दलदल की शुरूआत होती है। स्कूल परिसर के भीतर का पूरा हिस्सा बरसात में जलमग्न है। स्कूल तक पहुंचने के लिए ईट पत्थर रखकर बनाई गई पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। पूरा परिसर कीचड़ से सराबोर है। पीने के पानी के लिए लगाया गया हैण्डपंप भी जलमग्न है। इस स्कूल की दर्ज संख्या 348 है जिसमें से 230 तो केवल लड़कियां ही हैं। ऐसे में बैठक व्यवस्था की समस्या रहती है। जिस स्कूल में आधे से अधिक की संख्या छात्राओं की है, वहां शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। शौचालय तो है लेकिन वह दरवाजा विहीन है और जर्जर है।

नया भवन निर्माणा धीन

हाईस्कूल बुढ़गहन प्रांगण में भरा पड़ा बारिश का पानी।

स्कूल के प्राचार्य रामनिवास ने बताया कि ऐसा नहीं है कि परिसर में सिर्फ बारिश के दिनों में पानी भरता है बल्कि हर मौसम में यही हाल रहता है। परिसर में पानी के कारण स्कूल में खेलकूद के लिए तो दूर प्रतिदिन कराए जाने वाले प्रार्थना के लिए भी जगह नहीं मिलती। कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की कुल दर्ज संख्या 348 है लेकिन कमरे मात्र 4 हैं। हालांकि स्कूल के लिए नया भवन पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाया जा रहा है। प्राचार्य का कहना है कि नया भवन बनने के बाद ही समस्या से निजात मिल सकेगा।