पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर थे लापरवाह, इसलिए लोगों को ठगता रहा ठेकेदार

अफसर थे लापरवाह, इसलिए लोगों को ठगता रहा ठेकेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतमंडल एवं उपभोक्ताओं को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले सरगना हैदर अली को बलौदा पुलिस ने 16 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी हैदर अली के खिलाफ धारा 409, 34, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने सीएसईबी बलौदा डीसी तथा खिसोरा डीसी के कनिष्ठ यंत्री का भी बयान दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। इस मामले में विद्युत मंडल के अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुई है। अधिकारियों द्वारा निजी कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद भी हैदर से दूसरी कंपनी के माध्यम से बिल वसूली का काम कराया जाता रहा। यह काम विद्युत मंडल के ही कार्यालय में हो रहा था। बिना पुख्ता कागजात के नई कंपनी को और उसके एजेंट को अपने ही कार्यालय में बिठाकर अधिकारी बिल वसूली करने देते रहे। आखिरकार उपभोक्ताओं को एजेंट ने चूना लगा दिया। अधिकारी अब इस संबंध में जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

क्याहै मामला- सीएसईबीद्वारा लगभग ढाई साल पहले उपभोक्ताओं से बिजली बिल संग्रहण के लिए प्राइवेट ठेका कंपनी सुविधा इंफोसिस को नियुक्त किया था। कंपनी ने बलौदा, खिसोरा जिले के अन्य क्षेत्रों में विद्युत शुल्क वसूली के लिए अमोदा निवासी हैदर अली पिता मुख्तार अली 24 वर्ष को अपना एजेंट बनाया। वितरण केन्द्रों में अपना एजेंट बनाकर उपभोक्ताओं से विद्युत शुल्क की वसूली करके सुविधा इंफोसिस के माध्यम से सीएसईबी के खाते में जमा की जाती रही। इसके लिए कंपनी उसे कमीशन देती थी। ढाई वर्ष तक काम ठीक से चला। जनवरी 2014 में सुविधा इंफोसिस द्वारा वित्तीय अनियमितता मिलने लगी। जिसके चलते 28 फरवरी के बाद से सीएसईबी बलौदा में इस कंपनी को शुल्क संग्रहण करने के लिए मना कर दिया गया। -शेष|पेज14



इसकेबाद हैदर अली ने स्वयं की एक कंपनी एयरवर्ल्ड के नाम से बनाकर बलौदा, खिसोरा, बिर्रा, छपोरा में अपने एजेंटों के माध्यम से पुन: विद्युत शुल्क की वसूली का काम शुरू कर दिया। गड़बड़ी यहीं पर शुरू हुई। हैदर अली ने मार्च की वसूली का पूरा पैसा पटा दिया इसके बाद अप्रैल, मई, जून की राशि लगभग 36 लाख रुपए उसने सीएसईबी के खाते में जमा नहीं की गई। राशि जमा होने से उपभोक्ताओं को मई के बिल में पिछली बकाया राशि जुड़कर आने लगी। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता प्रतिदिन बलौदा डीसी के कार्यालय पहुंचकर अप