पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर लगा भंडारा

विश्वकर्मा जयंती पर लगा भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती क्षेत्र नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भिलाई स्थित महावीर कोलवाशरी में 12 बजे विश्वकर्मा की पूजा की गई और भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारा में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे प्लांट को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। प्लांट के अंदर प्रवेश के लिए हर किसी को छूट दी गई थी। इस अवसर पर प्लांट के वाइस प्रेसीडेंट राजपूत, जीएम श्री पांडे, राज मिश्रा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह नगर के नइया तालाब के पास वाहन चालक कल्याण संघ, गोड़पारा कोरबा रोड में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।