मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
अकलतरा| भाजपाग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा रायपुर जाकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। बलौदा-बुड़गहन मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने एवं आवागमन में असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई। विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत हरदी, नरियरा एवं कटनई में शासकीय महाविद्यालय खोलने एवं ग्राम हरदी तथा कटनई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग की गई। अकलतरा-अमोरा, अकलतरा-जर्वे, अकलतरा-कापन एवं क्षेत्र के अन्य मार्गों में मरम्मत एवं पुनः निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया। केएसके महानदी पावर कम्पनी नरियरा में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने, किसानों को लंबित मुआवजा राशि दिलाने एवं स्थायी रोजगार के संबंध में अवगत कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सोनी, ग्राम पिपर सत्ती के पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह भी उपस्थित थे।