- Hindi News
- महिला को करंट से बचाने गए पिता पुत्र की मौत
महिला को करंट से बचाने गए पिता पुत्र की मौत
बांकीमोंगरा.महिला कोकरंट से बचाते हुए खुद करंट की चपेट में आकर मृत हुए पिता-पुत्र का शनिवार को उनके गृहग्राम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। एसईसीएल के बांकी कालोनी में शुक्रवार हुए दुखद घटना में एम-4 निवासी एसईसीएल कर्मी ईश्वर चंद्रा (47) और उनके पुत्र विजेंद्र कुमार (21) की मौत हो गई थी। घटना के समय सुबह लगभग 9 बजे मां जानकी देवी को करंट की चपेट में आया देखकर विजेंद्र और उसके पिता बचाने गए थे। लेकिन वह खुद ही करंट की चपेट में गए थे। घटना में जानकी देवी की हालत भी गंभीर हो गई थी। इससे कालोनी में शोक की लहर फैल गई थी। हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति सुधरी। इधर शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृत पिता-पुत्र का शव अंतिम संस्कार के लिए गृहग्राम सलोनी (बलौदाबाजार) ले गए। जहां शनिवार को मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने ईश्वर चंद्रा के सहकर्मियों समेत बांकीमोंगरा से व्यापारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे।