पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों के लिए शिक्षाकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

मांगों के लिए शिक्षाकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा| छत्तीसगढ़शिक्षाकर्मी शाखा बलौदा द्वारा 28 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत बलौदा के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार, जनपद सीईओ, नपं सीएमओ, बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ के ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुरूद्वान ने धरना को संबाेधित करते हुए कहा कि शासन शिक्षाकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वेतन भत्ते सुविधाओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।

उन्होंने शासन पर आरोप लगाया है कि 11 वर्षों के शासन में नियमित वेतन की व्यवस्था नहीं कर पाई है। धरना सभा को हरीश गोपाल, रामरतन मिलन, पुनीदास, नरेन्द्र लहरे, अशोक मिरी, देव राजवाड़े ने भी संबोधित किया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, लखन यादव, सरपंच बछौद जगेश्वर सांडे द्वारा आंदोलन को समर्थन दिया गया।

धरना स्थल पर मुख्य रूप से सुप्रिया टंडन, सीता मिलन, कमला, भावना पटेल, नीलम जांगड़े, सुरेश अंचल, ओमप्रकाश सोनी, प्रवीण शुक्ला, सहदेव कंवर, योगेश पटेल, अालोक सराफ सहित बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

ज्ञापन लेते अफसर।