आयुर्वेद का उपयोग कर रह सकते हैं निरोग
बलौदा|आयुर्वेद ग्रामखिसोरा में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धन्यावती सिंह थीं। विशिष्ट अतिथि उमेंद खांडे, श्रीमती बसंती बाई, महेत्तर लाल थे। शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती धन्यावती सिंह ने कहा हमें निरोग होने के लिए आयुर्वेद दवाइयों का उपयोग करना चाहिए, प्रतिदिन सुबह उठकर घूमना चाहिए, जिससे शरीर तंदुरूस्त रहेगा अनेक बीमारियों से ग्रसित होने से बच पाएंगे। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 31 लोगों के खून की जांच, रक्ताल्पता, सिकलिंग मलेरिया की जांच की गई। दवा वितरण किया। शिविर में प्रभारी डा. श्रुति थवाईत द्वारा आयुष की जानकारी महिलाओं को जागरूक करने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। डा. मधु शर्मा द्वारा सिकलिंग की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. भुवनेश्वरी, लैब टेक्नीशियन देवकरण मैहर, शंकरलाल कंवर, हरवंश कुर्रे, साधराम पोर्ते, रामाधार, संदीप, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।