हरदी में राधाकृष्ण मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
समीपस्थ गांव हरदी महामाया मंदिर में झेरिया यादव समाज व ग्रामीणों के सहयोग से रमईपारा में राधाकृष्ण मंदिर बनवाया गया है। मंदिर भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधायक चुन्नीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रामगोपाल कौशिक ने की।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, शिव यादव, श्रीमती सुकृति साहू थे। इसके पहले ग्राम के यादव झेरिया समाज द्वारा मंदिर प्रांगण में हवन व पारंपरिक राउत नाचा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक साहू ने कहा कि ये गांव के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना हुई है। मां महामाया की नगरी में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात विधायक ने कही। कार्यक्रम को संदीप यादव, रामगोपाल कौशिक तथा समाज के वरिष्ठजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुधराम यादव, त्रिभुवन यादव, गोविंद यादव, कोमल यादव, राधेश्याम यादव, शिवप्रसाद यादव, संतोष यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।