पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई की मांग को लेकर मिले एसपी से

कार्रवाई की मांग को लेकर मिले एसपी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतकी सचिव से सरपंच तथा सरपंच पति के द्वारा की गई मारपीट से व्यथित सचिव संघ एसपी से मिला। संघ ने आरोपी सरपंच उसके पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

11 सितंबर को ग्राम पंचायत हेड़सपुर में पंचायत की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान सरपंच पति संतोष चौहान ने सचिव श्रीमती मधुलता को पीटना शुरू कर दिया। उसने सचिव की चप्पल से भी पिटाई की। शासकीय दस्तावेज आदि लूट लिए। सचिव मधलुता ने इसकी रिपोर्ट पंतोरा चौकी में दर्ज कराई, मधलुता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोष चौहान सरपंच श्रीमती शांति बाई के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को जमानत पर तत्काल छोड़ दिया। इससे प्रार्थी सहित पूरा सचिव संघ बलौदा में आक्रोश व्याप्त हो गया। बुधवार को सचिव संघ के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह के नेतृत्व में 25-30 सचिव एसपी से मिले। संघ द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा जानबूझकर जमानती धाराएं लगाई गई है। जबकि आरोपियों ने शासकीय दस्तावेज को फाड़ा तथा छीनकर ले गए। इसके अलावा पंचायत की बैठक में सरपंच पति कैसे घुसा तथा उसने दादागिरी तथा मारपीट की। सचिव संघ को एसपी ने उचित कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सचिवों ने कड़ी कार्रवाई देने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार अनंत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सरपंचों के खिलाफ सचिवों ने की एसपी से कार्रवाई की मांग