पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर हड़ताल पर गए पंचायत सचिव

मांगों को लेकर हड़ताल पर गए पंचायत सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा|5 सूत्रीयमांगों को लेकर बलौदा ब्लाक के पंचायत सचिवों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। ब्लाक मुख्यालय के सामने पांडाल लगाकर सचिवों ने अपने हड़ताल का आगाज किया। संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख 5 मांगे हैं कि उन्हें सहायक आंतरिक लेखा करारोपण अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाए। योग्यतानुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

पूर्णकालिक पेंशन, वेतनमान वरिष्ठ सचिवों को 9300 से 34800 कनिष्ठ सचिवों को 5200 से 20200 रुपए तक दी जाए अौर 5 लाख का बीमा कराया जाए। कमलकिशोर का कहना है कि ये मांगे बहुत पुरानी है। इसके लिए उनके संघ ने कई बार आंदोलन किए लेकिन शासन ने सिर्फ आश्वासन दिया। इस बार उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल में बैठै सचिवों में प्रमुख रूप से जितेन्द्र कश्यप, गुहाराम पटेल, प्रेमप्रकाश पटेल, कृष्ण कुमार, पीलाराम साहू, नंदकिशोर साहू, घासीराम, शंकर सोनी, जगदीश सांडे सहित बड़ी संख्य सचिव उपस्थित थे।

ब्लाक मुख्यालय के सामने धरना देते सचिव।