खेत में मिली महिला की लाश
बलौदा|अधेड़ महिलाकी लाश मंगलवार को बलौदा और झपेली के बीच खेत में मिली। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पीएम नहीं होने के कारण मरच्युरी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह गाय चराने गए चरवाहा ने झपेली और बलौदा के बीच नैया तालाब से आगे एक खेत में एक महिला की लाश देखी। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।