पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से कपड़ा चुराने वाले दो िगरफ्तार

दुकान से कपड़ा चुराने वाले दो िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा|रेडिमेड कपड़ेकी दुकान की टीन को तोड़कर कपड़ा चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की रात की है। पुलिस के अनुसार नगर के महात्मा गांधी चौक के पास छब्बूराम देवांगन की मिहिर डेयरी है। जहां वह रेडिमेड कपड़े भी रखता है।

रविवार की रात अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान की टीन को उखाड़कर दुकान में प्रवेश किया और दुकान से कपड़ों की तीन गठान पार कर दी। सोमवार की सुबह दुकान संचालक को चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटना स्थल का विवेचना किया। इसके बाद पुलिस को आसपास के झुग्गी झोपड़ी वालों पर शक हुअा और उनके घरों की तलाशी शुरू की गई। तलाशी में पंचराम सतनामी के घर की आलमारी से चोरी का कपड़ा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुलिस का छकाने की कोशिश करते हुए बताया कि सड़क किनारे उसके बच्चे खेल रहे थे उन्हें ही यह सामान मिला। पंचराम के दूसरे घर से भी चोरी का कपड़ा बरामद किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 के बलराम पिता ईश्वरी के भी घर से चोरी के कपड़े बरामद हुए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी के आरोप में धारा 457, 380 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में एएसआई अशोक साहू, अरूण कौशिक, सुरेंद्र पाटले का योगदान रहा।