पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोकसभा की शहीद हनुमनथप्पा को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

शोकसभा की शहीद हनुमनथप्पा को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा | शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा की शहादत पर नपं बलौदा में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, पार्षदों व सीएमओ व स्टाफ के सदस्यों द्वारा शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यालय के सभाकक्ष में सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जमुना देवी रात्रे कहा कि हनुमनथप्पा विश्व की सबसे खतरनाक व ऊंची युद्ध क्षेत्र सियाचिन की बफीर्ली पहाड़ियों में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। हम ऐसे देश के जांबाज सिपाही की शहादत पर गर्व के साथ सलाम करते हैं। इस अवसर पर सीएमओ सूरज सिदार, उपाध्यक्ष दुर्गा रजक, पार्षद दुर्गेश स्वर्णकार, अजय कटकवार, देवचरण लटिया, अविनाश थवाईत सहित नपं के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह नगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एबीवीपी के निलेश गुप्ता, केवल देवांगन, छात्र संघ अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...