सूखा राहत के लिए युवाओं ने निकाली रैली
सूखा राहत कार्य खोलने की मांग को लेकर नगर के किसानों ने नपं कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नगर में एक रैली भी निकाली, जो मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची जहां तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपा गया।
नपं बलौदा के कुछ वार्ड ठड़गाबहरा, रामपुर, अमलीडीह, गोंडपारा, भांवर, अंधरीपार में मजदूर व किसानों की अच्छी संख्या है। बड़ी संख्या में इनका जीवन यापन खेती किसानी से चलता है, लेकिन इस बार बारिश न होने से तथा फसल प्राप्त न होने इनके पास गुजर बसर की समस्या खड़ी हो गई है। शासन द्वारा बलौदा को सूखा घोषित कर मुआवजा तो दिया जा रहा है पर वह नाकाफी है। नगर के किसानों ने ग्राम पंचायतों की तर्ज पर नगर में भी सूखा राहत कार्य प्रारंभ करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक मेरावी, श्याम कंवर, सिकंदर कुंभकार, शिशुपाल यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष किसान उपस्थित रहे।
सूखा राहत के लिए रैली निकालते युवा।