पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियंत्रित होकर ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

अनियंत्रित होकर ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयला खाली कर लौट रही एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे पेड़ उखड़ गया और ट्रेलर पास के घर में घुसते हुए बची। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर हो गया वहीं हेल्पर को भी चोंटें आई है। घटना के बाद से एक अन्य हेल्पर फरार हो गया है। घटना शनिवार की दोपहर 3 बजे हरदीबाजार रोड में सरईताल के पास की है।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 5516 का ड्राइवर हरदीबाजार से कोयला लेकर आया था। खाली करने के बाद वह दोपहर में वापस लौट रहा था कि बलौदा- हरदीबाजार रोड में बुड़गहन के सरईताल के पास ट्रेलर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, ट्रेलर पेड़ को उखाड़ते हुए आगे बढ़ गई और पास ही ग्रामीणों के घर में घुसते हुए बची। इस हादसे में चालक को गंभीर चोट आई है, वह ट्रेलर में ही फंस गया था। जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाल कर संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल कोरबा रवाना किया। वहीं हेल्पर को भी चोटें आई है। घटना के बाद एक अन्य हेल्पर भाग गया। पुलिस ने 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

ट्रेलर की टक्कर से उखड़ा पेड़।

खबरें और भी हैं...