पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिचरा में हरदिहा पटेल समाज ने मनाई शाकंभरी जयंती

शनिचरा में हरदिहा पटेल समाज ने मनाई शाकंभरी जयंती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा | ग्राम शनिचरा में हरदिहा पटेल समाज द्वारा मां शाकंभरी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पीलवाराम पटेल थे। मुख्य अतिथि ने समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आने और जागरूकता की बात कही। अन्य समाज के लोगों की तरह अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता के साथ कार्य करना होगा। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव शिवनंद पटेल ने कहा कि हमारा समाज अभी काफी पिछड़ा हुआ है। समाज के युवाओं को आगे आने होगा। शिवप्रसाद पटेल ने कहा कि ये अच्छी बात है कि हमारे समाज के लोगों ने भी पहली बार मां शाकंभरी देवी जयंती के रूप में यह सम्मेलन आयोजित किया। आगे भी हम प्रतिवर्ष जयंती कार्यक्रम मनाएंगे इससे समाज के लोग एकत्र होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा समाज बिखरा हुआ है। जनसंख्या बहुतायत होने के बाद भी समाजिक आर्थिक व राजनैतिक रूप से पिछड़े हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से उच्च शिक्षा में ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैया पटेल, सीताराम पटेल, गोविंद पटेल, कलानाथ पटेल, लक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन घासीराम पटेल ने किया।

फोटो- 10 जेएएन 7

========

खबरें और भी हैं...