- Hindi News
- पत्थर खदानों में ब्लास्टिंग से घरों में पड़ रही दरारें
पत्थर खदानों में ब्लास्टिंग से घरों में पड़ रही दरारें
करमंदाकी क्रशर खदानों में होने वाले ब्लास्टिंग से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। हर दिन ग्रामीण दहशत में जी रहे है। ब्लास्टिंग से बड़े-बड़े पत्थर छिटक कर लोगों के घरों पर गिर रहे है। जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका रहती है। कुछ क्रशर तो बस्ती से लगे हुए है। जिससे कई ग्रामीणों के घर की दीवारों में दरारें पड़ गई है।
बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत करमंदा में लगभग 13 गिट्टी क्रशर संचालित है। क्रशर मालिकों द्वारा खनिज विभाग के दिशा निर्देशों तथा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। खनिज विभाग आंखें मूंदे हुए है। इन क्रशरों में प्रतिदिन गिट्टी तुड़ाई के लिए सैकड़ों की संख्या में विस्फोट किए जाते है। बस्ती से लगे होने के कारण पत्थर छिटककर लोगों के घरों में गिरते है। जिससे आए दिन अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या के चलते लगभग 5-6 दिन पूर्व ग्रामीणों ने बैठक ली तथा क्रशर मालिक महेन्द्र मित्तल को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। -शेष पेज14 पर
शेलेकिनबैठक में बात नहीं बनी जिसके कारण ग्रामीणों ने श्री मित्तल के क्रशर तक जाने वाले रास्ते को गड्ढा खोदकर अवरूद्ध कर दिया। श्री मित्तल ने इसकी सूचना बलौदा थाने में दी। पीतांबर,कार्तिकराम, रामकुमार, जगेश्वर, तथा पंचराम रात्रे सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बलौदा पुलिस ने इन्हें थाना बुलवाया शनिवार को पांचों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि दोनों पक्ष आपस में बात कर समस्या का हल निकाले। इस पर ग्रामीणों ने करमंदा में ही बात किए जाने की बात की। थाना प्रभारी दोनों पक्ष को लेकर करमंदा पहुंचे। वहां दोनों पक्ष में सहमति तो हो गई लेकिन क्रशर से होने वाली समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
वर्जन
फोटो- 29 जेएएन 7 :
=========
करमंदा में संचालित क्रशर
क्या कहते है ग्रामीण-मार्ग अवरूद्धकरने का जिन पांच ग्रामीण पर आरोप लगाया गया था उनमें से पंचराम का कहना है कि असल समस्या तो क्रशर में किया जाने वाला विस्फोट है। विस्फोट से हमारे घर हिल जाते है। कभी-कभी तो बच्चे डरकर जाते है। पंचराम के अनुसार वह खुद क्रशर में काम कर चुका है। क्रशर में विस्फोट के बहुत कड़े नियम है जैसे विस्फोट करने से पूर्व आसपास के घरो में ग्रामीणों को सूचना देकर