- Hindi News
- एक करोड़ खर्च कर लाइन बिछाने के बाद भी नहीं मिल रही सप्लाई
एक करोड़ खर्च कर लाइन बिछाने के बाद भी नहीं मिल रही सप्लाई
अकलतरासे बलौदा के बीच एक करोड़ रुपए खर्च करके खींची गई लाइन रेडी होने के बाद भी सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर तथा ग्रामीण अंचल में दिनभर हो रही विद्युत कटौती से लोग हलाकान हैं। दिनभर में सैकड़ों बार बिजली का आना जाना चलते रहता है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी तो होती ही है साथ ही बिजली से संबंधित सभी कार्य अवरूद्ध होते है। जलप्रदाय प्रभावित होने से पीने का पानी से लेकर नहाने के पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है।
बलौदा नगर पंचायत होते हुए भी ग्रामीण फीडर से जुड़ा है। नगरवासियों द्वारा 2011 में इसे शहरी फीडर में जोड़ने के लिए आंदोलन तथा चक्काजाम किया था। उस समय विद्युत मंडल के अधिकारियों ने वादा किया था कि शीघ्र ही समस्या का हल निकाला जाएगा। इसी के तहत मंडल द्वारा 75 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई कि 33 केवी अकलतरा से बलौदा सब स्टेशन तक 14 किमी अलग से लाइन खींची जाए, जिससे अकलतर नगर बलौदा नगर की विद्युत व्यवस्था एक जैसी हो जाए। इसका ठेका भवानी कंस्ट्रक्शन को दिया गया। ठेका कंपनी द्वारा वर्ष 2012 में लाइन खींचकर तथा उसे चार्जिंग कर विभाग को सौंप दिया। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस लाइन में लोड नहीं दिया जा रहा है,जिसके कारण बलौदा को अभी भी अकलतरा बलौदा के बीच स्थित कोटगढ़ के सब स्टेशन से विद्युत दिया जा रहा है। ग्रामीण फीडर होने के कारण समस्या जस की तस है। लाइन खींचने की स्वीकृति 75 लाख की थी, जिसे बाद में रिवाइज करके 25 लाख रुपए और बढ़ाया गया था, मतलब एक करोड़ रुपए खर्च करके खींची गई लाइन रेडी होने के बाद भी अधिकारियों शासन की लापरवाही के चलते बेकार पड़ी है और नगरवासी बेवजह परेशान हो रहे है।
क्या कहते हैं विधायक
स्थानीयविधायक चुन्नीलाल साहू अकलतरा 33 केवी से बलौदा सब स्टेशन तक 14 किमी की नई लाइन लगभग दो वर्षों से तैयार है। इसमें चार्जिंग कर ट्रायल भी किया जा चुका है। लेकिन शासन विद्युत विभाग इसमें लोड नहीं दे रहा है। मैने कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन का ध्यानाकर्षण के लिए 27 सितंबर को मेरे नेतृत्व में बलौदा विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
^पहले बलौदा सब स्टेशन में एक ही फीडर था। अब चार फीडर हो गए हैं। लाइन खिंच गई है। अब चारों में लोड