राउत नाच प्रतियोगिता आज
बांकीमोंगरा | ग्रामबुंदेली कसईपाली में 10 दिसंबर को राउत नाच प्रतियोगिता आयोिजत है। मुख्य अतिथि कोसगई सेवा संस्थान हुंकरा के अध्यक्ष शंकरलाल रजक जिला पंचायत सदस्य रोहणी रजक होंगी। अध्यक्षता सरपंच मीना बिंझवार करेंगी। विशिष्ट अतिथि ढेलवाडीह सरपंच शिव गणेश सिंह, रामप्रसार कोरार्म, रूपसिंह विंध्यराज देवशंकर गोस्वामी उपस्थित रहेंगे।