पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांकी सड़क की सात साल में नहीं हुई मरम्मत

बांकी सड़क की सात साल में नहीं हुई मरम्मत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | जमनीपाली

बांकीमोंगरा मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हैं। सात साल में एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। न तो निगम प्रशासन ध्यान दे रहा है न ही एनटीपीसी प्रबंधन। यह सड़क कालोनी से लगी हुई है।

जमनीपाली बस्ती होकर बांकीमोंगरा जाने यह एक मात्र सड़क है। जमनीपाली को एनटीपीसी प्रबंधन ने गोद लिया है। इस सड़क का निर्माण सात साल पहले कराया गया था। इसके बाद ध्यान नहीं दिया गया। बारिश में सड़क की हालत और खस्ताहाल हो जाती है। लोगों को गड्‌ढे से बचकर चलना पड़ता है। इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। ।

मंजूरी मिलते ही होगा सड़क निर्माण
जमनीपाली से बांकीमोंगरा मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क काफी खस्ताहाल हो गई है।’’ -धुरपालसिंह कंवर, सभापति व वार्ड पार्षद

गड्‌ढे के कारण चलना हुआ मुश्किल, आए दिन हादसे
वार्ड क्रमांक 48 जमनीपाली के मनीष साहू ने बताया कि गर्मी के समय तो लोग गड्‌ढे में गिरने से बच जाते हैं लेकिन बारिश के समय गड्‌ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। निगम को सड़क निर्माण में ध्यान देना चाहिए। एनटीपीसी प्रबंधन सीएसआर मद से सड़क निर्माण करा सकती है।

खबरें और भी हैं...