अमर अग्रवाल आज बाराद्वार प्रवास पर
बाराद्वार|नगरीय प्रशासनमंत्री अमर अग्रवाल 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बाराद्वार आएंगे। वे नगर पंचायत बाराद्वार द्वारा निर्मित अग्रसेन चौक का लोकार्पण एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे यहां अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि होंगे अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले करेंगी। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल , पूर्व अध्यक्ष राज्य खादी ग्रामोद्योग गिरधर गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू होंगे। इसके बाद वे अग्रसेन भवन में नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे