श्रीमद् भागवत का समापन कल
बाराद्वार. मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में 25 सितंबर से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को संत शिरोमणि सदानंद महाराज द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कथा के साथ ही उन्होंने प्रवचन भी किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की उत्साह देखते ही बनता था। श्रीमद् भगवत प्रवचन का समापन 29 सितंबर को होगा।
प्रवचन देते आचार्य