पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरना में ग्रामीणों को बताए गए आयुर्वेद दवा के फायदे

झरना में ग्रामीणों को बताए गए आयुर्वेद दवा के फायदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुर्वेदग्राम झरना में ग्रामीणों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 285 रोगियों का परीक्षण कर दवा दी गई।

गांव के बाजार चौक लगे शिविर में शासकीय बालक हाई स्कूल के प्राचार्य आरके तिवारी , अमरनाथ राठौर , कलाराम राठौर बतौर अतिथि मौजूद थे। शिविर प्रभारी डॉ सोनू कबुलपूरिया के अलावा ब्लाक के डॉ सतीश तिवारी द्वारा 285 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खून जांच के अलावा करीब 95 मरीजों को काढा वितरण भी किया गया। इस शिविर में औषधालय के फार्मासिस्ट दुजेराम टंडन , सत्यजीत कुर्रे , पीटीएस रामेश्वर यादव, राकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे। आयुर्वेद ग्राम झरना में आधुनिक जीवन शैली में आयुर्वेद की महत्ता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने अपने विचार प्रगट किए। स्वच्छ भारत जागरूकता रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने पानी और सफाई के महत्व को ग्रामवासियों को बताया।

आयुर्वेदिक दवा की फायदे बताती महिला।