पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्महत्या: उकसाने पर चाचा ससुर, चाची सास गिरफ्तार

आत्महत्या: उकसाने पर चाचा ससुर, चाची सास गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराद्वार | गुढवा में 4 माह पूर्व एक विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बाराद्वार पुलिस ने मृतिका सुमित्रा साहू को चाचा ससुर एवं चाची सास द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि गुढवा निवासी नानदाउ साहू की बहु सुमित्रा साहू 11 नवंबर को कीटनाशक सेवन कर लिया था। जांच के दौरान मृतिका के पति दरसराम साहू, ससुर नानदाउ साहू, सास भेकतरीन बाई एवं मृतिका के मां बाप व पड़ोसियों का बयान लिया गया। गवाहों के कथनानुसार मृतिका सुमित्रा साहू के चाचा ससुर नानसाय साहू, चाची सास यशोदाबाई साहू एवं गंगाबाई साहू में हमेशा झगड़ा होता था। नानसाय की बेटी के सेन्दूरस के लड़के के साथ भगाने में सुमित्रा द्वारा मदद करने का आरोप लगाकर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 9 एवं 10 नवंबर को भी नानसाय, यशोदाबाई साहू एवं गंगा बाई द्वारा सुमित्रा साहू को इसी बात को लेकर परेशान किया गया, जिससे व्यथित होकर सुमित्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...