सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ पितृ पूजन कल, बुजुर्गांे का होगा सम्मान भी
बाराद्वार | सरस्वती शिशु मंदिर में 13 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। स्कूल के प्राचार्य उदयराम साहू ने बताया कि दोपहर 2 बजे मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम होगा। स्कूल प्रबंधन के ब्यवस्थापक पुरूषोत्तम सांवडिय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति का ज्ञान कराना है। क्योंकि वर्तमान में हम पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण में अपने माता-पिता एवं बडे बुजुर्गों का सम्मान भूलते जा रहे हैं।