14 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
बाराद्वार| ग्रामरेड़ा में रविवार को विधायक डॉ. खिलावन साहू की प|ी श्रीमती र|ादेवी साहू के मुख्य आतिथ्य में 14 लाख के विकास कार्य का उद्घाटन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि र|ादेवी साहू ने इस मौके पर कहा कि में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने गांव गांव के विकास के लिए नई नई योजना लागू की है , जिसका परिणाम आपके सामने है। इतने छोटे से गांव में एक साथ 14 लाख के विकास कार्यों का लोकपर्ण होना इसका प्रमाण है। सरपंच श्रीमती सावित्री कमलेश्वर कुर्रे ने बताया कि 2 लाख की लागत से बने स्वागत द्वार , 3 लाख के सामुदायिक भवन, 50 हजार के छतदार चबूतरा, 3 लाख का प्रधानपाठक कक्ष, 3 लाख 10 हजार का अतिरिक्त कक्ष भवन माध्यमिक शाला स्कूल रेड़ा एवं 2 लाख 28 हजार रुपए के सीसी रोड का निर्माण हुआ है। इस मौके पर अंजू राठौर, बुधवारा बाई यादव, प्रकाश साहू, गेंदू साहू, शैल यादव, बंशीधर खाण्डे, अशोक कलानोरिया ,आशीष घोष समेत ग्रामीण उपस्थित थे