पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदाबहार इलेवन को 6 विकेट से हराकर इलेवन स्टार बनी विजेता

सदाबहार इलेवन को 6 विकेट से हराकर इलेवन स्टार बनी विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटस्थ ग्राम दुरपा में स्व. ग्वालिन देवी यादव की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का 10 फरवरी को फाईनल मुकाबला सदाबहार इलेवन सरहर एवं इलेवन स्टार जाटा की टीम के बीच हुआ। इलेवन स्टार जाटा की टीम ने सदाबहार क्रिकेट टीम सरहर को 6 विकेट से हरा कर टूर्नामेंट में कब्जा किया।

समिति के रोहित राठौर ने बताया कि फायनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सदाबहार इलेवन सरहर ने 125 रन बनाए, जिसके बाद इलेवन स्टार जाटा की टीम ने अपने 4 विकेट खोकर 11 ओवर में ही मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का समापन समारोह जिला कॉग्रेस कमेटी के सचिव चूडामणी राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति सरहर के अध्यक्ष परमेश्वर धन्नू यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण चंद्रा, संतोष पाण्डेय, पवन राठौर, सुभाष सांवडिया, उमाशंकर राठौर, परमेश्वर राठौर, संतोष साहू उपस्थित थे। टूर्नामेंट के विजेता इलेवन स्टार जाटा की टीम को 11111 रुपए एवं कप और उप विजेता सदाबहार इलेवन सरहर की टीम को 7777 रुपए एवं कप दिया गया। तृतीय स्थान पर रहे शिव इलेवन बाराद्वार की टीम को 3333 रुपए अौर चतुर्थ स्थान पर रहे न्यू स्टार दुरपा की टीम को 1111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज जाटा की टीम के रमेश कुमार को 2001 एवं कप दिया गया। मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बालर, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट बैट्समेन, बेस्ट कीपर, हैट्रिक चौके छक्के मारने वाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।

टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मुकाबला में उपस्थित अतिथि।

खबरें और भी हैं...