पावर ब्लाक लेकर किया फुटओवर ब्रिज लांच
बाराद्वार | रेलवे स्टेशन बाराद्वार में शनिवार को पावर ब्लाक लेकर फूट ओवर ब्रिज लांच किया गया। दोपहर 1 बजे से 2 घंटे 45 मिनट का पावर ब्लाक लिया गया। क्रेन के सहारे ब्रिज को दोनों पायों पर लांच किया गया। दोपहर 3 बजे काम पूरा होने के बाद डाउन लाइन से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया। स्टेशन में काम के कारण रायगढ़- बिलासपुर लोकल केंसिल रही।