- Hindi News
- भाजपा से संजय तो कांग्रेस से मोहम्मद ईमाम
भाजपा से संजय तो कांग्रेस से मोहम्मद ईमाम
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों ने नामों की घोषणा कर दी। भाजपा से संजय सिंह, तो कांग्रेस से मोहम्मद ईमान खान को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। महापौर पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो गई है तो क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
भाजपा से पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह कांग्रेस से निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद ईमाम खान को चिरमिरी निगम के महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। नामों की घोषणा के बाद दोनों ही पार्टी के विरोधी खेमे में मायूसी है तो कहीं खुशी की लहर है। भाजपा को अब जहां राह आसान लग रही है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि उसके पास जनता के पास जाने के कई मुद्दे हंै। पर भाजपा के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नहीं है। महापौर पद के चुनाव की जीत के लिए पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्षदों की जीत ही महापौर की जीत को सुनिश्चित करती है। नगर पालिक निगम के 40 वार्ड में पुरूष मतदाताओं की संख्या 32 हजार 764 महिलाओं की संख्या 28 हजार 545 है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 61309 है। यह संख्या बीते निगम चुनाव की तुलना में कम हुई है।
चिरमिरी ननि की स्थिति
वार्ड40
पुरुषमतदाता 32,764
महिला मतदाता 28,545
कुलमतदाता 61,309
संजय सिंह
मो. इमाम
भाजपा लगातार स्थायित्व की समस्या के समाधान को लेकर चुनाव में उतरती रही है। पर चुनाव के बाद स्थिति जस की तस रहती है। जातिगत समीकरण को दरकिनार करते हुए दोनों ही पार्टी ने टिकट दिया है। चिरमिरी के स्थायित्व के लिए किए गए वादे अाज भी वास्तविकता के धरातल पर खरे नहीं उतर पाए हैं। एेसे में भाजपा प्रत्याशी के सामने बड़ी चुनौती है। वहीं विपक्ष के सामने भाजपा के पांच साल में किए गए विकास कार्यांे की पोल खोलने के लिए कई मुद्दे हैं। दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के पास चुनाव लड़ने जीतने के बाद अगले पांच साल के लिए क्या विजन प्लान है? यह देखना दिलचस्प होगा। निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसमें नोटा का विकल्प दिया जाना है। ऐसे में महापौर, पार्षद के लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
भाजपा से 20 कांग्रेस से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा
शनिवारको भाजपा के 20 कांग्रेस के 12 पार्षद पद के उम्मीदवारों सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से एक और अन्य 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन