पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम जानकी विवाह की झांकी निकाली गई

राम-जानकी विवाह की झांकी निकाली गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदरीपाराके श्रीराम-जानकी मंदिर में जारी श्रीराम महायज्ञ संगीतमय रामचरित मानस कथा प्रवचन के छठवें दिन राम-जानकी विवाह की झांकी निकाली गई। रामचारितमानस कथा में दामोदास महाराज ने राम की बाल लीला से लेकर राम-जानकी विवाह तक का प्रसंगों का वर्णन किया।

श्रद्धालुओं ने राम-जानकी विवाह प्रसंग के लिए धूमधाम से तैयारी की थी। राम की बारात पुराना गोदरीपारा से ढोल नगाड़े के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में निकाली। बारात में क्षेत्र के श्रद्धालु पुुरुष, महिलाएं नाचते गाते भजन करते हुए विवाह स्थल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां कन्या पक्ष ने उत्साह के साथ बारातियों का स्वागत किया। यज्ञस्थल पर विवाह की रस्म की गई। इससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान राम की भूमिका सुरभि द्विवेदी, सीता अनुष्का द्विवेदी लक्ष्मण साक्षी महाराज अदिती ने की। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर रहे हैं। प्रतिदिन भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

गोदरीपारा के श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीराम महायज्ञ संगीतमय मानस प्रवचन जारी

श्रीराम महायज्ञ संगीतमय रामचरित मानस कथा में राम-जानकी विवाह प्रसंग के दौरान झांकी निकाली गई। कथा के दौरान यज्ञशाला की परिक्रमा करते श्रद्धालु।