पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों में जागरूकता लाने के लिए होंगे कई कार्यक्रम

लोगों में जागरूकता लाने के लिए होंगे कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुण्ठपुर| स्वच्छभारत अभियान के तहत जिले के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए विशेष स्वच्छता सप्ताह शुरू किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। यह जानकारी कलेक्टर एस प्रकाश ने दी।

उन्होंने बताया अभियान की सफलता के लिए जिला मुख्यालय के साथ अनुभाग, जनपद गांवों में भी प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस अभियान में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्था, एनसीसी, एनएसएस, महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों सहित जिले के नागरिक ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी होगी। इस दौरान श्रमदान, क्विज प्रतियोगिता, साइकिल रैली, स्वच्छता दौड़ के अलावा मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव झा ने बताया स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों में और अधिक जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार 26 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे से बस स्टैंड कलेक्टर परिसर की साफ-सफाई श्रमदान किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका अधिकारी एमएस टेकाम को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। 27 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे चिरमिरी के रूद्री पार्क में साफ-सफाई श्रमदान होगा। इसके लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम आयुक्त एके द्विवेदी होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे मनेन्द्रगढ विकासखंड के ग्राम गुरुडडोल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वच्छता से संबंधित प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता होगी। इसके प्रभारी अधिकारी साक्षर भारत अभियान के सचिव उमेश जायसवाल होंगे। 28 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे जिला चिकित्सालय परिसर बैकुण्ठपुर में साफ-सफाई श्रमदान किया जाएगा। इसके प्रभारी अधिकारी नगर पालिका अधिकारी एमएस टेकाम होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से स्वच्छता साइकिल रैली निकाली जाएगी। प्रभारी अधिकारी जिला खेल अधिकारी एमएल सिहोसे होंगे। 29 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे सब्जी मंडी बैकुण्ठपुर परिसर की साफ-सफाई श्रमदान किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी नगर पालिका अधिकारी एमएस टेकाम होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से स्वच्छता दौड़ होगी। प्रभारी अधिकारी तहसीलदार एएस पैकारा होंगे।