पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ घंटे मेगा ब्लाक किया गया

आठ घंटे मेगा ब्लाक किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़पर हसदेव नदी पर बने नए पुल में रेल यातायात शुरू करने के लिए आज लगभग 8 घंटे का मेगा ब्लॉक किया गया।

इस दौरान रेलवे इंजीनियरिंग विभाग बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर नए पुल में रेलवे ट्रेक जोड़ने का काम किया। मेगा ब्लॉक के चलते गुरुवार को अनूपपुर-चिरमिरी सवारी गाड़ी मनेन्द्रगढ़ तक चलाई गई। वहीं चिरमिरी-रीवा सवारी गाड़ी को मनेन्द्रगढ़ से ही रवाना किया गया। इसके अलावा कई गुड्स ट्रेन भी प्रभावित हुई।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के मध्य हसदेव नदी पर वर्ष 2008 में नए पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन कतिपय कारणों से उस पर रेल यातायात शुरु नहीं हो सका था। इसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया। अंतत: 25 सितंबर को पुल का शुभारंभ हो सका। गुरुवार की सुबह 10.20 बजे मेगा ब्लॉक शुरू हुआ। इस दौरान सीई टीएस कवास, डिप्टी सीई सीएच गौरेहा, डिप्टी सीई इलेक्ट्रिकल बरेल, डिप्टी चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल नरेन्द्र सिंह के साथ इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी, रेलवे गैंगमेन पूरी तत्परता के साथ लगे रहे।

मेगा ब्लॉक के दौरान गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। कुछ माल गाडि़यों को चिरमिरी एवं पाराडोल में ही खड़ा कर दिया गया। पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य विजय प्रकाश पटेल, डीआरयूसीसी सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार ने गुरुवार को नए रेलवे ब्रिज शुरू होने पर हर्ष जताया।

रेल लाइन पर काम करते मजदूर।