- Hindi News
- चिरमिरी का मछली बाजार सर्वसुविधाओं से होगा सुसज्जित
चिरमिरी का मछली बाजार सर्वसुविधाओं से होगा सुसज्जित
भास्कर न्यूज | बैकुण्ठपुर/ चिरमिरी
जिलेके नगर पालिका निगम चिरमिरी के मछली बाजार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने राज्य शासन को 1.38 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है।
यह जानकारी कलेक्टर एस प्रकाश ने जिले के प्रवास पर पहंुचे राज्य शासन के मछली पालन विभाग के संचालक बीरेंद्र कुमार शुक्ला के साथ जिला कार्यालय में अनौपचारिक चर्चा में दी। उन्होंने कहा इसके पहले मछली पालन विभाग के संचालक शुक्ला ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यो का अवलोकन किया और जिले के समन्वित विकास के लिए अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मछली पालन की असीम संभावना है। यहॉ झुमका और गेज बांध सहित जिले के अन्य बांधों और तालाबों में पछली पालन किया जा रहा है। जो लोगो के लिए अतिरिक्त आय का साधन है। इस अवसर इस अवसर पर मछली पालन विभाग के सहायक संचालक एस.पी.चैरसिया भी उपस्थित थे।