पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात किया जाना चाहिए

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात किया जाना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| महाराजाअग्रसेन एक ऐसे कर्मयोगी थे जिन्होंने संघर्षों से जूझते हुए अपने आदर्श जीवन कर्म से सकल मानव समाज को महानता का जीवन दर्शन कराया। अपनी आत्म शक्ति को जागृत कर विश्व उपदेश का कार्य किया।

यह बात महर्षि व्यास के शिष्य महराजा अग्रसेन जंयती के अवसर पर बड़ा बाजार सरस्वती शिशु मंदिर मंे आयोजित कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कही। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज का क्षेत्र के विकास में अहम योगदान है। बात चाहे व्यवसाय की हो या फिर धार्मिक कार्यक्रम की सभी एैसे कार्य जिससे समाज का हित होता है अग्रवाल समाज के लोग बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जयंती अवसर पर समाज के लोगों को शुुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत जल्द क्षेत्र में अग्रसेन महाराज के नाम से चौक का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में समाज के हनुमान प्रसाद अग्रवाल, महेश प्रसाद अग्रवाल, प्रणव चक्रवर्ती, सतीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

विभिन्नकार्यक्रमों का आयोजन किया गया- अग्रसेनमहिला मंडल के द्वारा दो दिन पहले से ही कलेवा सजाव, आंनद मेला, कुर्सी दौड़, बच्चों के लिए नृत्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा परुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रामबाबू अग्रवाल ने किया। इस इवसर पर सुरेश अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल, राकेश मित्तल, मनी भूषण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने महिला मंडल की अर्चना मित्तल, आभा अग्रवाल, शशी अग्रवाल जुटी रहीं।