राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिनी शिविर
चिरमिरी. बालकहायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रंीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिनी शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता थीम पर आधारित शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीके उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर किया।
संस्था में संचालित राष्ट्रंीय सेवा योजना, स्काउट, रेडक्रास इको क्लब के स्वयंसेवक छात्रों ने मार्चपास्ट कर ध्वज को सलामी दी। शिविर को संचालित करने के लिए मुख्य प्रशिक्षक जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्रकुमार मिश्रा इरशाद अहमद सिद्दीकी ने छात्रों को विधावार समूह बनाकर सैद्धांतिक कक्षा लगाई। इसमें छात्रों को सभी इकाइयों के लक्ष्य, उद्देश्य, ध्येयगीत, ध्येयवाक्य अन्य जानकारी दी। शिविर में शामिल छात्रों ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। कक्षाओं में कूड़ादान रख कर छात्रों को उसी में कचरा डालने को कहा गया। प्रशिक्षक ने प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। शिविर में गायत्री परिवार चिरमिरी के प्रमुख अमर सिंह ने योग, प्राणायाम, स्वास्थ जागरूकता, नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रंीय सेवा योजना, स्काउट, रेडक्रास एवं ईको क्लब के छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक बालविंदर सिंह, बीएल जरोलिया,आरपी शाण्डिल्य, शिवेन्द्र त्रिपाठी,एसएस नेताम छात्र जुटे रहे।