राशन दुकान संचालक पर कार्रवाई की मांग
बैकुंठपुर| जिलेमें खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी हो रही है पर अधिकारी उदासीन हैं। ग्रामीण की शिकायत पर ध्यान नहीं देने से लोगों में आक्रोश है।
यह बात खाद्यान्न में अनियमितता की शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता आशीष ढबरे ने कही। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गेजी जनपद पंचायत खड़गवां के ग्रामीणों ने राशन दुकान में किए गए खाद्यान में घपले की शिकायत कलेक्टर से की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन दुकान में की जा रही गड़बड़ी पर ध्यानाकर्षण कराते हुए नारेबाजी की। गेजी के राजकुमार, रूद्र कुमार, करन सिंह, करम, गुरूदेवा, ज्ञान साय, इंद्रराज सिंह, धर्मपाल सिंह ने शिकायत में कहा है राशन दुकान संचालक द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। राशन दुकान में किए गए खाद्यान्न के घपले की शिकायत ग्रामीणों ने 29 अगस्त को एसडीएम चिरमिरी तहसीलदार खड़गवां 30 अगस्त को कलेक्टर से की थी।