श्रमदान अभियान आज भी चलेगा
श्रमदान अभियान आज भी चलेगा
चिरमिरी| कलेक्टरएस प्रकाश ने आज बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के लोगो में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता लाने के लिए विशेष स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन 27 सितम्बर की सुबह 8.30 बजे चिरमिरी स्थित रूद्री पार्क में साफ-सफाई एवं श्रमदान किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम चिरमिरी के आयुक्त एके द्विवेदी होंगे। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम गुरूडडोल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वच्छता से संबंधित प्रश्नोत्तरीय (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके लिए साक्षर भारत अभियान के सचिव उमेश जायसवाल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।